Polity- संविधान और राजव्यवस्था Constitution and Polity
संविधान और राजव्यवस्था
- संविधान और राजव्यवस्था के सन्दर्भ में एक सामान्य सम्बन्ध सैद्धांतिक और व्यवहारिक प्रस्थिति को लेकर होता है। संविधान सैद्धांतिक पक्ष है तथा राजव्यवस्था व्यावहारिक पक्ष।
- राजव्यवस्था किसी निश्चित क्षेत्र में एक निश्चित समय पर होने वाली राजनैतिक गतिविधियों, राजनैतिक प्रक्रियाओं और वहां प्रचलित राजनैतिक विचारधाराओं के सामूहिक प्रभाव से उत्पन्न दशा को कहा जाता है।
- संवैधानिक सत्य प्रायः राजव्यवस्था से जुड़े सत्य नहीं होते है। अतः संविधान के प्रावधान और राजव्यस्था के अनुभव प्रायः भिन्न देखे जाते है। इसलिए उनके बीच की क्रिया-प्रक्रिया बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।
- भारतीय संविधान में एक महत्वपूर्ण पक्ष है- सरकारों का निम्न सदन के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी होना। किन्तु राजव्यवस्था का अनुभव यह बताता है कि यदि सरकार का निम्न सदन में प्रबल बहुमत हो, तो उत्तरदायित्व की भावना कमज़ोर पड़ जाती है, लेकिन यदि गठबंधन सरकारों में बहुमत कमज़ोर हो तो उत्तरदायित्व उसी अनुपात में बढ़ता दिखाई पड़ता है।
Constitution and Polity
- In the context of the Constitution and the polity, a general relationship is about a theoretical and practical situation. The Constitution is a principled party and the polity is a practical aspect.
- Polity is a condition arising out of the collective influence of political activities, political processes and political ideologies prevailing there at a certain time in a certain area.
- Constitutional truths are often not true of the polity. Therefore, the provisions of the Constitution and the experience of the polity are often seen to be different. Therefore, the process of action between them is considered very important.
- There is an important aspect in the Indian Constitution: governments being collectively responsible to the Lower House. But the experience of the polity shows that if the Government has a strong majority in the Lower House, the sense of responsibility weakens, but if the majority in the coalition governments is weak, the responsibility seems to be increasing in the same proportion.
Comments
Post a Comment